27 October 2016

Height बढानी हो तो रोज करे ताड़ासन विधि और लाभ

 Height बढानी हो तो रोज करे ताड़ासन विधि और लाभ
tadasana increase height in Hindi


ताड़ासन में हमारा पूरा शरीर stretch होता है।  इससे हमें कई लाभ होते है।  यह आसन करने में बहोत आसान है।  और यह आसन किशोरों के लिए बहोत उपयोगी है।  इससे किशोरों में Height  बढ़ने मदत मिलती है।इसे palm tree  pose भी कहते है। 

विधि :

सबसे पहेल सावधान मुद्रा में खड़े हो जाए।
पैरो के पंजो को एक दूसरे से थोड़ा दूर रखिए।
अब हाथो को कन्धे के सामने और धीरे धीरे सिर के ऊपर ले जाए।
 अब पैरो की एड़ी जमीन से उप्पर उठा ले और पैरो के पंजो के सहारे खड़े हो जाए।
हाथो की उगलिया एक दूसरे में फसा कर lock कर दे और हाथो के पंजो को आसमान की और मोड़ दे।
हथेलिया आसमान की और रखे और गर्दन सीधी रखे।
जितना हो सके अपने शरीर को Stretch करे।
शक्तिनुसार आप इस pose में १-२ मिनट रहिए और फिर हाथो को धीरे धीरे अपनी पहली position पे ला ले।
पैरो की एड़ियो को जमीन से मिला दे और सावधान मुद्रा आ जाए।


ताड़ासन के लाभ :
१.  इस आसन से हमारा शरीर stretch होता है।  जिससे हमारे height बढ़ने में मदत मिलती है। और पैरो के पंजो को मजबूती मिलती है।
२. पेट की चर्बी कम होती है और शरीर सुडौल बनता है।
3. पेट के रोग दूर होते है पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करते है।
४. महिलाओ के मासिक धर्म से जुडी समस्या में फायदेमंद।
५. शारीरक और मानसिक शक्ति मिलती है।
६. यह आसन करने से बवासीर रोगियों को लाभ मिलता है।
७.यह आसन करने से एकाग्रता बढती है।
८. यह आसन करने से गठिया रोग का दर्द दूर हो जाता है।
९. शरीर में फुर्ती बनी रहती है। और शरीर हमेशा तंदुरुस्त रहता है।


सावधानिया :

शुरुवात में यह आसन 1 २ मिनट ही करे और धीरे धीरे टाइम बढ़ाए।
गर्भावस्था और मासिक धर्म में यह आसन न करे।
पैरो की surgery हुई हो तो यह आसन न करे।

No comments:

Post a Comment

loading...