31 July 2016

योग के चमत्कारी फायदे

Benefits of Yoga in Hindi योग के चमत्कारी फायदे 


Benefits of Yoga in Hindi
करो चंद मिनिट योग हर रोज,मिलेगा अच्छा स्वास्थ निकट न आएगा कोई रोग




भारत में योग का इतिहास हजारो साल पुराना है भारत में कई जगह योग से सबंधित सबुत मिले है जो यह दर्शाते है की हजारो साल पहले से योग भारत में हुआ करता था।  जैसे १९२० में पुरातत्व वैज्ञानिक  ने '' सिंधु सरवस्ती सभ्यता '' को खोजा था जिसमे प्राचीन हिंदु धर्म और योग की परंपरा होने के सबूत मिले है।  सिंधु -घाटी सभ्यता ३०००-१७०० बी.सी. पुराणी मानी जाती है। 

योग संस्कृत शब्द  '' यूज ''  से बना है जिसका मतलब जोड़ना है।  योग हमारे शरीर ,मन , आत्मा को एक साथ (योग ) जोड़ने का काम करता है। 

लगभग २००० इ. पु. में महर्षि पतंजलि ने योग को लिखित रूप में संग्रहित किया था।  और योग सूत्र की रचना की , योग सूत्र की रचना के कारण पतंजलि को योग का पिता कहा जाता है। 

आज तो योग से हर कोई परिचित है।  आज के समय में योग का प्रचार B K S Lyengar बाबा रामदेवजी ने किया है।  और सबसे बड़ी गर्व की बात यह है की संयुक्त राष्ट्र में प्रधान मंत्री मोदी द्वारा आंतरराष्टीय योग दिवस मानाने के प्रस्ताव को १७७ देशो ने तुरंत पारित कर दिया।  और २१ जून को प्रथम आंतरराष्टीय योग दिवस मनाया गया।  

तो दोस्तों आज हम योग के फायदे देखते है। वैसे तो योग के अनगिनत फायदे ही फायदे है और इसे वैज्ञानिक और डॉक्टरों ने भी माना है। 


योग के अदभुत फायदे :


1) अच्छा स्वास्थ बना रहता है :-
 सिर्फ जिम जाने से और अखाड़े में कसरत करने से आप अपने Body का आकार बनाते है और भिगाड़ ते है लेकिन जरुरी नहीं की आप सेहतमंद और स्फूर्तिवान  बनोगे ही। आपकी रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ेगी ही ? योग करोगे तो   कई प्रकार के सुधार होंगे जैसे रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ेंगी मास मज्जा और भीतरी अंगो में सुधार होगा।  प्रणायाम से हमारे नस नाड़ियों में सुधार होता है।  हमारे सभी तंत्र श्वसनतंत्र , पाचनतंत्र अच्छी तरीके से काम करते है। बांध मुद्रा और क्रियाए से आपके शरीर से दूषित पदार्थ को बाहर निकालकर आप के  हर तरह के रोगों को समाप्त कर देता है। आपका उत्साह हर दिन बढ़ता है और आपके स्वभाव में ख़ुशी बढ़ जाती है।

2) Body Maintain रहती है :-
रोजाना योगासन करने से मास पेशिया पृष्ठ बनती है। आपका शरीर सुडौल बनता है।  अतिरिक्त fat कम हो जाता है।  दुबला व्यक्ति बलवान बनता है।  और जो बहोत फैटी है उसका Fat काम हो जाता है।  इसका मतलब योगा हर तरह के लोगो के लिए अच्छा है।

3) सुंदरता और जवानी बनी रहती:-
लगातार योग करने से हमारे चेहरे का Glow  और तेज बढ़ता है। हमारे बाल भी काले और सुंदर  बने रहते है। शीर्षासन, कपालभारती ,अनुलोम- विलोम,रुक्षासन, etc  करने से हमारे सिर के तरफ Blood Circulation होता है और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है जिससे हमारे चेहरे का glow , Under eye Darkness, न बालो से related Problem  दूर हो जाती है।

4) तनाव चिंता  कम होता है और शांति मिलती है :-
निरंतर योग करने से हमारा मन शांत हो जाता है।  जिससे हमें शीतलता का भाव होता है।  और चिंतावो का अंत होता है।  हमें  मानसिक शान्ति मिलने से हमें गुस्सा नहीं आता है।  जिससे हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।  हमारे स्वभाव में बदलाव आता है।  दिमाख तंदुरुस्त और अच्छे विचार आने लगते है।  हमारे जीवन का नजरिया बदल जाता है।  और हम खुद को Satisfied महसूस करने लगते है।  प्राणायाम और ध्यान से तनाव चिंता और अवसाद के साथ हमारी मानसिक कमजोरी भी खत्म हो जाती है।

5) स्मरण शक्ति और बौद्धिक विकास होता है :-
स्मरण शक्ति हमारे विकास के लिए बहोत जरुरी है जब हम योग करते है , भ्रमरिप्राणायाम , त्राटक , अनुलोम-विलोम ,मेडिट्रेशन, etc  इससे हमारी एकाग्रता बढ़ती है।  और एकाग्रता से हमारे स्मरण शक्ति का विकास होता है।  योग के कारण स्मरण शक्ति के विकास के साथ - साथ  हमारा बौद्धिक और मानसिक विकास भी होता है।  योग के कारण ही हमारे कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होती है।  और हमारा Confidence बढ़ता है।  बहोत बार हमारा कोई  भी काम में मन नहीं लगता है।  योग से हमरा Concentration Power बढ़ता है जिससे हमारा मन कोई भी काम में लगता है।


6) बहोत सारे बीमारियों से मुक्ति मिलती है :-
निरंतर योग करने से हमें बहोत सारे problem से मुक्ति मिल सकती है। गले में दर्द , कफ ,पित्त, मायग्रेन , सर में दर्द , कमर दर्द ,कब्ज , अपचन
घुटने में दर्द ,पेट फूलना , Body का Cholesterol और शुगर Level  कम हो जाता है।  लीवर प्रॉब्लम और Sex Problem , ऐसे अनगिनत रोगों से हमें रोजाना योग करने से मुक्ति मिलती है। 

7) आप का  पेट और Weight कम करता है :
 आज कल के Busy Life में कब हमारा Weight बढ़ जाता है हमें पता ही नहीं चलता और हमारे शरीर का पूरा आकर बदल जाता है।  अगर हम रोजाना योग करे तो बहोत जल्द हम अपना पेट कम कर सकते है।  ऐसे बहोत सारे योगासन है जिससे हम अपने शरीर को सही आकार दे सकते है जसै: धनुरासन पदमासन ,नौकासन ,सेतुबंधासन,etc 

 8) गर्भावस्था में योग : 
गर्भावस्था में योग से Blood Circulation बना रहता है।  नींद न आना तनाव चिंता यह समस्या भी दूर हो जाती है।  गर्भावस्था मे महिलाओ को जादा तर कमर दर्द की समस्या का समाधान भी योग से ही होता है। योग को गर्भावस्था में करने से महिलाएं अपने शरीर और दिमाख की नसों को ब्रीथिंग Exercise से Normal  कर सकती है। 
गर्भावस्था के बाद योग से बहोत जल्द महिलाऐ अपना पहले वाला बॉडी शेप पा सकती है। 
पर हमेशा गर्भावस्था में Expert की राय के अनुसार ही योगासन करे और Simple योग ही Try करे । 


योगासन में सावधानिया :- 

योगासन हमें तभी लाभ और प्रभावीशाली हो सकता है जब हम उसे सही तरीके से और सही माहौल में करते है।  अगर हम इसे गलत तरीके से करे तो हमें लाभ के जगह हानि भी हो  सकती है।  इसलिए यह सावधानिया बरते -


  • योगासन से आपको एक दिन में ही Result नहीं दिखेगा।  आप को योग रोज करना होगा।  अगर आप रोजाना योग करते हो तो पहले ३०-४५ दिनों में ही आप को योग का असर दखाई पड़ेगा। 

  • योगासन हमेशा सुबह खाली पटे फ्रेश होकर ही करे और योगासन के २- ३  घंटे बाद ही कुछ खाये। 
  • योगासन के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए योगासन के ४० -५० मिनट बाद ही ठंडे पानी से स्नान करे। 

  • हमेशा आरामदायक कपड़ो में और खुली जगह Garden , खुले मैदान या घर के Tarries पे एक अच्छे आसान पर बैठ कर ही कर।  और हमेशा शांत जगह पर ही योगासन करे। 

  •  जब हम पहली बार योगासन की शुरवात कर रहे है तो कोई -कोई आसान हमे नहीं आयेग जैसे चक्रासन ,हलासन , हमे जादा  जोर लगाकर योगासन नहीं करना चाहिए इससे हमे दर्द होगा या कोई problem भी हो सकती है।  धीरे धीरे practice से हमे आ ही जाएगा। 

  • बुखार , मासिक धर्म , गर्भावस्था ,गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों ने योगासन नहीं करना चाहिए। 

  • योगासन करने के लिए सदैव किसी की Help ले या तो आप ''Yoga Center '' Join कर सकते हो या कोई शिविर में भाग ले सकते हो।  T.V Video देख कर खुद ही पहली बार Try न करे। 

  • योगासन में हमेशा नाक से ही साँस ले , अगर आप को नाक से साँस लेने में Problem हो तो आप डॉक्टर से मिलिए। 
  •  शराब, गुटखा, चाय ,कॉफ़ी का सेवन कर के योगासन न करे।    

    1 comment:

    loading...